फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हाईटेंशन लाइन का टूटकर किसान से चिपका, मौत के बाद ही छूटा, ग्रामीणों ने कर दिया हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 04:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

गांव झुंडपुर में किसान हरेंद्र अपने खेत में से चारा काट रहा था। तभी एचटी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। कुछ ही देर में हरेंद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हरेंद्र की फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंडपुर गांव में खेत में चारा काट रहे किसान की हाइटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


झुंडपुर गांव के जंगल में अपने खेत से पशुओं के लिए चार काट रहा किसान हरेंद्र पुत्र हरपाल हाईटेशन लाइन का तार टूटने से चपेट में आ गया। किसानों ने इसकी सूचना गेडबरा बिजलीघर पर देकर सप्लाई कटवाई, जिसके बाद झुलसे किसान हरेंद्र को गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो ग्रामीणों ने शव वहीं रखकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। काफी देर रात उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें