फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मदरसे में मौलवी ने किशोरी को पीटा, 11 माह के बेटे को रजाई में लपेटकर बेड में छिपाया, दम घुटने से मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में आरोपी किशोरी तालीम हासिल कर रही है। यहां फोन पर बात करने पर मौलवी ने किशोरी को एक माह पहले पीट दिया था। इसी रंजिश में उसने यह वारदात की। 
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरौली के टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने मौलवी शहजाद के गोद लिए बेटे दलहा (11 माह) को शनिवार की रात कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबा दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। आरोपी किशोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

सीसीटीवी में कैद हुई किशोरी (लाल घेरे में)। - फोटो : अमर उजाला
टांडा गांव में दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में जिले के अलावा शामली और मुजफ्फरनगर की 40 किशोरी धार्मिक तालीम हासिल कर रही हैं। वे सभी मदरसे में रहती हैं। मदरसे के मौलवी शहजाद को रविवार सुबह अपना 11 माह का बेटा दलहा नहीं मिला। दलहा को मौलवी ने मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अपने साले सरताज से गोद लिया था।
 

बच्चे की मौत के बाद मौके पर एकत्र भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मदरसे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में शनिवार की रात मौलवी के मस्जिद में जाने के बाद किशोरी कमरे में जाती और वापस आती दिखाई दी। पूछताछ करने पर किशोरी ने बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों के नीचे दबाए दलहा को बरामद कराया।

मासूम दलहा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को किशोरी ने बताया कि एक माह पहले उसे चोरी से रखे गए मोबाइल पर बात करने पर मौलवी शहजाद और उसकी पत्नी ने पीटा था और उसके परिजनों को भी बुलाकर पिटवाया। उसने मौलवी को सबक सिखाने की ठान ली और शनिवार रात बेड में दबाकर उसके बेटे को मार डाला।
 
विज्ञापन

मदरसे में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दो चिकित्सकों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत का कारण दम घुटना बताया गया। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आई दूसरी किशोरी से भी पूछताछ की गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें