फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सहेली की शादी होने से परेशान छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल के लिए रेफर

Fri, 03 Mar 2023 06:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : सहेली की शादी होने से परेशान छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में सहेली की शादी होने पर एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। छात्रा को आनन-फानन पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अब वहां उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के साथ पड़ोस के एक गांव की युवती भी पढ़ती है। दोनों सहेली लंबे समय से एक-दूसरे के काफी नजदीक रही। बताया कि छात्रा की सहेली की तीन दिन पहले शादी हो गई। जिससे छात्रा अवसाद में चली गई और खुद को कमरे में बंद रखने लगी।

वहीं छात्रा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने का प्रयास किया। जिसका पता चलने पर परिवार वाले उसे पिलाना सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस भी सीएचसी पहुंची और जानकारी हासिल की। इस मामले में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी मिली है। इस मामले में जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें