फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बच्चेदानी की जगह कर दिया पित्त की थैली का ऑपरेशन, तड़पकर महिला ने दम तोड़ा, डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा

Wed, 20 Aug 2025 09:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बालैनी क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने डीएम और एसपी से शिकायत की है। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालैनी क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण एक महिला का बच्चेदानी की जगह पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डीएम व एसपी से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


सैडभर गांव निवासी सूरज ने बताया कि बालैनी के एक नर्सिंग होम में तीन जून को बहन नीलम को पेट में दर्द होने के कारण भर्ती कराया गया था। नौ जून को चिकित्सकों ने बच्चेदानी की जगह पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया था। जब वह घर लाए तो दर्द बंद नहीं हुआ। 

इसके बाद फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम, एसपी व सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं चिकित्सकों के खिलाफ सिंघावली अहीर में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें