बागपत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगो को आपूर्ति विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिसमे कई सालों से राशन बनवाने के लिए लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बडौत की रहने वाली सरिता ने बताया कि पांच साल पहले उसने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए 15 से ज्यादा बार तहसील दिवस में शिकायत कर चुकी हूं और बताओ तीन बार आवेदन कैंसिल हो चुका है।
यह भी पढ़ें: UP: एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी के हत्यारोपी मुनीर की मौत, सोनभद्र जेल में था बंद
उसके अलावा केतीपुरा मोहल्ले के इरशाद ने बताया कि उसने तीन साल में चार बार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर चुका हूं, लेकिन अभी तक लाभ नही मिल पाया। इसके अलावा ब्राह्मण पुट्ठी गांव के मोहित ने बताया कि दो साल से आवेदन का लाभ नही मिलने के कारण योजना का लाभ नही मिल रहा है।