नहाते समय गहरे गड्ढे में जाने के कारण सभी युवक तेज बहाव में फंस गए। शोर सुनकर उन्हें डूबते देख पास में खेत में काम कर रहे किसान दौड़े। किसानो ने चार युवक भीम, राजेश, प्रदीप और विजय को पानी से निकलकर बचा लिया। लेकिन नीरज पानी में डूब गया।
काफी तलाशने के बाद भी देर शाम तक उसका पता नही लग सका। करीब नौ बजे ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यमुना नदी में डूबे युवक नीरज की तलाश कराई। लेकिन उसका पता नही लग सका।
सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम युवक को तलाश करने पहुंची, जहां अभियान चलाकर युवक की यमुना के गहरे पानी में तलाश कराई जाएगी। वहीं युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।