फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मुगलपुरा की गलियों में चल रही पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी में लगी आग, आधा घंटे तक धमाके, चार झुलसे

Tue, 09 Dec 2025 12:55 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में हनीफ और सोनू की मकानों में पटाखे बनाए जा रहे थे। शॉर्ट सर्किट से पटाखों में आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में हनीफ और सोनू के मकानों में बन रहे पटाखों में सोमवार शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आधे घंटे तक दोनों मकानों में तेज धमाके होते रहे और मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घरों से महिलाओं व बच्चों को लेकर लोग बाहर भागे। आग बुझाते समय पड़ोसी युवक वसीम, फिरोज, तालिब और महिला शोएबा भी झुलस गई, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

 

पटाखा फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी हनीफ और सोनू के मकानों में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे हनीफ के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तभी मकान में रखे पटाखे और अन्य सामान में भी आग लग गई। पटाखों की चिंगारी दूसरे मकान में भी गिर गई और वहां रखे पटाखों में भी आग लगने से तेज धमाके होने लगे। 
 

आग लगने से हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
वहां पटाखे बनाने वाले लोग भाग गए, जबकि धमाकों की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले। वहां पर दोनों मकानों में भीषण आग देखते ही आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। इसके बाद कई पड़ोसियों ने अपने मकानों की छतों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन असफल रहे। आधा घंटे तक वहां पर पटाखों में धमाके होते रहे। इससे मकान में रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक उपकरण समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। पटाखों के धमाके बंद होने के बाद पड़ोसियों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया।

 

लोगों को बचाने में इन दो युवकों के हाथ झुलस गए। - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर घूमती रही अग्निशमन की गाड़ियां, संकरी गलियों में नहीं घुस पाई
अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां भी शहर में पहुंच गईं। मोहल्ला मुगलपुरा में दोनो मकान संकरी गलियों और आबादी के बीच में होने की वजह से अग्निशमन की गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। इसके बाद छोटी गाड़ी गलियों के अंदर भेजी गई। हालांकि इससे पहले ही पड़ोसियों के सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया जा चुका था।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि मकान में पहले से ही पटाखे रखे हुए थे। वहां पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
- सूरज कुमार राय, एसपी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें