फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गृह कलह से परेशान किसान फांसी पर झूला, खेत में पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 10 Aug 2023 10:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

निरपुड़ा गांव के जंगल में एक किसान ने गृह कलह के चलते अपने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
baghpat police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक किसान का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


दोघट थानाक्षेत्र के निरपुड़ा गांव निवासी किसान साहब सिंह पुत्र बलदेव (60) का शव गुरुवार की सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि किसान ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका अपने ही परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने खेत में पेड़ पर अपनी चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक किसान की पत्नी की बीस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके एक बेटी है। जिसकी उसने शादी कर दी थी। अब वह अकेला रह रहा था। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें