फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में पलटा था खाई में

Sun, 12 Oct 2025 12:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

अपने पोते के साथ ट्रैक्टर धुलवाकर लौट रहे सतबीर की हादसे में मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सतबीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललियाना सुराना मार्ग पर हुए हादसे में ट्रैक्टर पलटने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि उनका पोता घायल हो गया। किसान की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


ललियाना निवासी सतबीर (65) पुत्र जलावर खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। शनिवार शाम वह अपने ट्रैक्टर को अपने पोते तनिश के साथ चमरावल से धुलाई कराकर वापस ललियाना आ रहे थे। सुराना ललियाना मार्ग पर पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। 

सतबीर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे और किसी तरह सतबीर को नीचे से निकाला। गंभीर हालत में सतबीर को सीएचसी ले गए, जहां से मोदीनगर के एक अस्पताल भेज दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें