फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : आबकारी सिपाही की मेरठ में सड़क हादसे में मौत, करंट की चपेट में आकर मिस्त्री ने दम तोड़ा

Wed, 26 Jul 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को आबकारी के सिपाही की मेरठ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं बड़ौत में एक मिस्त्री की करंट की चपेट में आक मौत हो गई।
विज्ञापन
cop - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पिचोकरा गांव के रहने आबकारी के सिपाही की मेरठ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, जिससे गांव में शौक छा गया और परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


सलीम (33) पुत्र अख्तर आबकारी में सिपाही के पद तैनात था। वह यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सलीम दूसरे तीसरे दिन घर आ जाया करता था। वह मंगलवार की शाम घर से अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए गया। वह मेरठ में रोहटा बाईपास पर बस के इंतजार में खड़ा था कि एक अज्ञात बलेनो कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल होकर सड़क पर दूर जाकर पड़ा।

गंभीर हालत में लोगों ने उसे रीटा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुचे परिजनों ने उसे अर्टिमा अस्पताल में भर्ती कराया जहॉ देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सलीम की मौत से गांव में शौक छा गया और काफी संख्या में ग्रामीण उसके घर जमा हो गये। इस दौरान पिता अख्तर, मां मुन्नी, पत्नी रुकसार, बच्चे फैसल व सनाया सहित परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बडौत नगर में फूंसवाली मस्जिद के पास एक घर में बुधवार को खराब सबमर्सिबल पंप की मरम्मत के दौरान कंरट लगने से मौत हो गई। इससे परिजन गमगीन है।

मृतक इरफान (45) साल पलडा गांव का रहने वाला था। वह बडौत में फूंसवाली मस्जिद के पास एक मकान में खराब सबमर्सिबल की मरम्मत कराने के लिए बडौत आया हुआ था। इसी दौरान अचानक कंरट लगने से उसकी मौत हो गई। यह देख लोगों ने सबमर्सिबल को बंद किए।

इसके बाद परिजन उन्हें लेकर आनन-फानन में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें