फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कूलर में उतरा करंट, चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत

Tue, 20 Aug 2024 08:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

कूलर में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम अपने हाथ से गिरी राखी उठाने के लिए कूलर के पास आया था। 
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनगर सराय के बिलौचपुरा गांव में कूलर के नीचे पड़ी राखी निकालते समय करंट लगने से विशु (4) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव के रहने वाले सन्नी उर्फ भूरा ने बताया कि वह मजदूरी पर चला गया था। जबकि पत्नी सोनी और बेटा विशु घर पर ही थे। बुधवार सुबह हुई बारिश में बेटा विशू पानी में भीग गया। तभी उसकी पत्नी कमरे में विशू के लिए कपड़े लेने चली गई। विशु के हाथ में बंधी राखी खुलकर कूलर के नीचे चली गई। जिसे निकालते समय कूलर से विशू को करंट लग गया। वह झुलसकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

परिजन विशू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशु पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें