फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शादी में ढोल वालों ने मांगी अंग्रेजी शराब, दूल्हे पक्ष ने दे दी देसी... घर में घुसकर हमला, कई घायल

Wed, 05 Feb 2025 11:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मामला चौहलदा गांव का है। यहां अमन की शादी के बाद घटना हुई। ढोल वालों ने देसी शराब पी ली। उसके बाद नशे में आए और फिर से अंग्रेजी शराब की डिमांड करने लगे। मना करने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता घायल विशाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौहलदा गांव में शादी में ढोल वालों की शराब की फरमाइश पूरी नहीं करना दूल्हे पक्ष को भारी पड़ गया। इनाम में अंग्रेजी शराब मांगने पर दूल्हे पक्ष ने ढोल वालों को देशी शराब दे दी। इस पर ढोल वाले बिगड़ गए और उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर दूल्हे के परिवार पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चौहलदा गांव के रहने वाले विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसके चचेरे भाई अमन की शादी हुई थी। शादी के बाद ढोल वालों ने इनाम में अंग्रेजी शराब की बोतल मांगी। उन्होंने देशी शराब की बोतल ढोल वालों को दे दी। देशी शराब की बोतल पीने के बाद ढोल वाले उनके यहां आकर फिर से अंग्रेजी शराब मांगने लगे। उन्होंने शराब देने से मना किया तो गालीगलौज कर अपने साथियों को भी बुला लिया। ढोल वालों ने विशाल समेत कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया। विशाल ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें