रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैराल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा। राम रहीम हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आए हैं। आश्रम में गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।
रोहतक की सुनारिया जेल से तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को बरनावा आश्रम पहुंच गया है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर दोपहर 2 बजे निकली।
विज्ञापन
जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। राम-रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत डीके शर्मा, थाना प्रभारी बिनौली सलीम अहमद व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में करीब तीन बजकर 20 मिनट पर पहुंची इन चारों गाड़ियों में से एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।
राम रहीम के आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। सीओ बागपत डीके शर्मा ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जायेगी
पैरोल पर बरनावा में तीसरी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर तीसरी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन के पैरोल का समय बिताने के बाद 25 नवंबर को वापस सुनारिया जेल ले जाया गया था। तीसरी बार भी वह 40 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया है।
डेरे के संस्थापक का 25 को है जन्मदिन
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का 25 जनवरी को जन्मदिन है। इसके लिए ही वह पैरोल लेकर बरनावा पहुचा।