फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टीकरी से लापता लेखपाल प्रवीण का सड़ा-गला शव जंगल में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Fri, 19 May 2023 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के टीकरी से लापता लेखपाल प्रवीण राठी का शव टीकरी के जंगल में मिला, लेखपाल प्रवीण राठी रविवार की रात से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Baghpat Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के टीकरी से लापता लेखपाल का जंगल में पड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव बुरी तरह से सड़ा हुआ है। परिजनों ने कपड़ो से उसकी शनाख्त की है। लेखपाल की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। लेखपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

टीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना स्थित अपने घर सी रविवार की रात लेखपाल प्रवीण राठी पुत्र कृष्णपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह अपना मोबाइल, चाबी, पर्स घर पर ही छोड़ गया था।
यह भी पढ़ें: Double Murder: चाकू, खून से सने कपड़े व नाखूनों में मिले बाल फोरेंसिक लैब भेजे, नींद की गोलियां भी अहम सबूत
विज्ञापन


सोमवार को लेखपाल के भाई विकास राठी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी दिन से परिजन व पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को लापता लेखपाल प्रवीण का शव टीकरी के जंगल में किसान कृष्ण के खेत में पड़ा मिला। शव बुरी तरह से सड़ा हुआ था। चेहरे से उसे पहचानना मुश्किल था।
 

विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लेखपाल के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर लेखपाल के ताऊ तेजपाल ने पहुंचकर कपड़ों से प्रवीण राठी के रूप में शनाख्त की। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हत्या है या आत्महत्या, इसके बारे में भी अभी कुछ नही कहा जा सकता।

लेखपाल की मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। मृतक प्रवीण राठी मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत था। वह प्रतिदिन घर से ही ड्यूटी पर जाता था। उसकी पत्नी रूबी, मां ईश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि लापता लेखपाल का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव बुरी तरह से सड़ा-गला हुआ है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शव को जंगली जानवरों द्वारा भी नोंचा गया है। एक हाथ की हड्डी निकली हुई है। घटना स्थल से कुछ बरामद भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें