फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, भाई बोला- लिव इन में रहता था हरिओम, पार्टनर ने कर दी हत्या

Tue, 09 Sep 2025 09:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

गाजियाबाद जिले के अमराला गांव का युवक खेकड़ा में किराये पर एक युवती के साथ रहता था। मंगलवार सुबह उसका शव रेल ट्रैक पर मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर में किराये पर रहने वाले हरिओम (38) निवासी अमराला जिला गाजियाबाद का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसके परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाकर मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

 

गाजियाबाद जिले के अमराला गांव निवासी ओमेंद्र ने बताया कि उसका भाई हरिओम खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर की शाह गार्डन कॉलोनी में किराये के मकान में एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। हरिओम शादी विवाह में डेकोरेशन करने के साथ ही एक कंपनी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह पुलिस ने हरिओम की ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी। वह अपने परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
 

ओमेंद्र ने बताया कि उसका भाई हरिओम खेकड़ा में एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। आरोप लगाया कि उस महिला, उसकी बेटी व एक अन्य व्यक्ति ने हरिओम की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे फेंक दिया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

उधर, हरिओम के साथ रहने वाली महिला ने बताया कि हरिओम सोमवार रात मजदूरी करने के लिए घर से गए थे। सीओ रोहन चौरसिया के अनुसार जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें