घर के बाहर से चोर ने चुराई मुर्दे की चारपाई
दो दिसंबर को किसी अज्ञात चोर ने घर के बाहर से ही चारपाई को चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत छपरौली थाने में भी की गई थी। लेकिन घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित आज फिर से थाना छपरौली पर पहुंचा और कार्रवाई की मांग की है।
पिता बोला-चारपाई मिलेगी तभी बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति
उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से वह काफी परेशान है। उनका कहना है कि जब तक चारपाई नहीं मिलेगी, उसकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी चारपाई खोजी जाए। छपरौली थाना अध्यक्ष नितिन पांडेय ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी हुई है।