फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कॉलेज जा रहे छात्र और उसके दोस्त पर चाकूओं से हमला, एक हमलावर पकड़ा

Thu, 08 Aug 2024 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ौत के एक कालेज के छात्र को कुछ युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुआ दूसरा छात्र निशांत। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के एक कॉलेज में अपने दोस्त निशांत के साथ पढ़ने जा रहे रजत तोमर पर चार-पांच युवकों ने चाकूओं से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आए लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि बाकी भाग गए। घायल छात्र को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


लोयन गांव निवासी रजत तोमर पुत्र बिजेंद्र बड़ौत नगर के एक कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को रजत गांव के ही अपने दोस्त निशांत तोमर के साथ कॉलेज जा रहा था। जब रजत व निशांत कॉलेज के पास पहुंचे, तो पांच-छह युवकों ने रजत पर चाकूओं से हमला कर दिया। निशांत उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। चाकू लगने से रजत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर बचाने पर लोग दौड़े तो हमलावर हवाई फायर करते हुए भागने लगे। लेकिन लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को सीएचसी पर भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें