फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्षों के लोग, घर घुसकर धारदार हथियारों से हमला, नौ लोग हुए घायल

Mon, 03 Jul 2023 02:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने घर घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में दोघट के कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान घर में घुसकर एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है। उधर, हमला करने के एक आरोपी दिल्ली पुलिस जवान को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन


ये है मामला
कस्बे के रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि पुरानी रंजिश में दूसरे पक्ष के 20 से अधिक लोगों ने उनके घर में घुसकर तलवार, फावड़े समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उनके पक्ष के राजेंद्र, संजीव, राहुल, सुमन, अनुज, सोनू घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के विनोद, प्रमोद, अनुज घायल घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया। उधर, पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावर दिल्ली पुलिस के सिपाही को थाने से छोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

बताया गया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें