फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: प्रेमी पर कराया दुष्कर्म का केस, शादी का झांसा देकर बदलवा दिए बयान, प्रेमिका ने खाया जहर; हालत गंभीर

Sun, 10 May 2026 10:54 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। युवक ने शादी का वादा करके उसके साथ गलत काम किया। फिर बाद में मुकर गया। प्रेमिका ने रिपोर्ट दर्ज करा दी तो युवक ने बचने के लिए फिर से शादी का वादा किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनगर सराय के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में युवती के बयान बदलवाकर उसे जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने युवती को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि खिंदौड़ा गांव निवासी शोएब ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी बेटी से दोस्ती की थी। आरोपी ने उसकी बेटी की शादी तुड़वा दी और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शोएब ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पहले भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। तब आरोपी ने दोबारा शादी का झांसा देकर युवती के बयान बदलवा दिए थे। बयान बदलने के बाद भी आरोपी अपनी बात से मुकर गया और शादी करने से इन्कार कर दिया। 
 

शुक्रवार को जब युवती शोएब के घर गई तो आरोपी ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। युवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

पीड़िता की हालत गंभीर 
जहरीला पदार्थ पिलाए जाने के बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती का उपचार फिलहाल मेरठ मेडिकल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें