फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : बहन का सिंधारा देकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत, बुग्गी से टकराई थी बाइक

सार

बहन का सिंधारा देकर मेरठ लौट रहे बाइक की सड़क हादसे में मौत हो गई। 
विज्ञापन
कुणाल की फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरा महादेव गांव में बहन का सिंधारा देकर लौट रहे मेरठ के मलियाना निवासी कुणाल की बाइक बालैनी मार्ग पर बुग्गी से टकरा गई। हादसे में कुणाल (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरुण का निजी अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

मेरठ के मलियाना का रहने वाला कुणाल शनिवार को अपने साथी अरुण के साथ बाइक पर पुरा गांव में अपनी बहन के घर सावन का सिंधारा देने आया था। देर रात लौटते समय जैसे ही पुरा महादेव-बालैनी मार्ग पर हरियाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक एक बुग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुणाल की मौके पर मौत हो गई और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि अंधेरे में बुग्गी रांग साइड से आ रही थी, जिस कारण उनके बच्चे की जान चली गई। उन्होंने बुग्गी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि कुणाल फास्टफूड का स्टॉल लगाता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें