फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ड्यूटी से लौट रहे बाउंसर की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, चालक फरार

Tue, 30 Jun 2026 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के खेकड़ा में ड्यूटी से घर लौट रहे बाउंसर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक बाउंसर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खेकड़ा पाठशाला के पास एनबीसीसी कॉलोनी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संतोषपुर गांव निवासी भीम सिंह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खेकड़ा पाठशाला के पास एनबीसीसी कॉलोनी के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरियाणा में बाउंसर की कर रहे थे नौकरी
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि भीम सिंह हरियाणा स्थित जुरासिक पार्क में बाउंसर के पद पर कार्यरत थे। वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। परिवार में हादसे के बाद शोक का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें