फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAGHPAT: असलम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर दी खौफनाक मौत

Tue, 22 Nov 2022 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में फल विक्रेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक हुई। परिजनों ने दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सीओ व इंस्पेक्टर के आश्वासन पर परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस व युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत-मलकपुर रोड पर ईंट भट्टे के पास फल विक्रेता की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या की गई है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

  

सोमवार सुबह बड़ौत-मलकपुर रोड पर ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे असलम का शव पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लगभग दो घंटे तक मृतक युवक का शव नहीं उठने नहीं दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। बाद में सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया। इस मामले में मृतक के भाई ने एक नामजद व अज्ञात युवकों के खिलाफ दी तहरीर थी।

मृतक युवक असलम उम्र (27) पुत्र दिलशाद कांशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड का रहने वाला था। वह दिल्ली रोड पर फलों की ठेला लगाता था। सोमवार रात को वह घर पर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे असलम का शव ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। असलम की गर्दन रेत रखी थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT: 24 साल पहले मैंने की थी टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत, ऑनलाइन सत्संग में राम रहीम ने किया दावा

विज्ञापन

सुबह टहलने के आए लोगों ने शव पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर कांशीराम कॉलोनी के काफी संख्या में लोग व पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक की शिनाख्त कांशीराम कॉलोनी निवासी असलम के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक व्यक्ति विनोद पर कुछ दिन पूर्व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए असलम की हत्या की जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। लगभग दो घंटे तक मृतक के परिजनों व कॉलोनी वासियों ने शव को नहीं उठने दिया।

सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई अकरम ने  विनोद, जोगेंद्र, आबिद के खिलाफ तहरीर दी।

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते हत्या हुई है। असलम हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी जोगेंद्र को मलकपुर गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सीओ सविरत्न गौतम का दावा है कि जल्दी अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि एक आरोपी विनोद के मृतक की पत्नी से संबंध थे, जिस कारण विनोद ने जोगेंद्र से हत्या कराई है।
 
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक असलम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व दो बहन हैं, उसके दो बच्चे हैं। परिवार के लोगों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें