सुबह टहलने के आए लोगों ने शव पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर कांशीराम कॉलोनी के काफी संख्या में लोग व पुलिस मौके पर पहुंची, तो मृतक की शिनाख्त कांशीराम कॉलोनी निवासी असलम के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक व्यक्ति विनोद पर कुछ दिन पूर्व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए असलम की हत्या की जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। लगभग दो घंटे तक मृतक के परिजनों व कॉलोनी वासियों ने शव को नहीं उठने दिया।
सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई अकरम ने एक नामजद विनोद, जोगेंद्र, आबिद के खिलाफ तहरीर दी।
अवैध संबंध के चलते हुई हत्या
मृतक की हत्या के पीछे अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। मृतक के भाई अकरम ने बताया कि मृतक असलम की पत्नी हिना का विनोद से अवैध संबंध था। जिस कारण हिना ने विनोद, जोगिंदर व आबिद के साथ मिलकर असलम की हत्या की है।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक असलम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व दो बहन है और मृतक के दो बच्चे है। परिवार की महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।