फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मारपीट कर जान से मारने की नीयत से तेजाब डाला, झुलसा युवक गंभीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Mar 2025 03:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा कस्बे के रहने वाले एक युवक की पांच युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तेजाब डाल दियाl गंभीर हालत में झुलसे युवक को परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करायाl
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के रहने वाले हाजी हसन ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि कस्बे में मंडी गेट के सामने मोबाइल की दुकान करने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचकर शिकायत करते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा आमिर मुझ पर चोरी के मोबाइल खरीदने का आरोप लगाता हैl यह बिल्कुल गलत हैl जाते समय युवक उन्हें अंजाम भुगत लेने की धमकी देकर चला गयाl
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसका बेटा आमिर मंडी गेट के पास सामान लेने गया थाl तभी मोबाइल की दुकान करने वाले आरोपी युवक ने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर कस्बे के जंगल में एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर गंभीर घायल कर दियाl

इसके बाद जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तेजाब डाल दियाl इससे उसका बेटा बुरी तरह झुलस गयाl पता लगने पर उन्होंने उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करायाl वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैl 

पुलिस के अनुसार जांच कराई जा रही हैl एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैl अन्य आरोपी फरार हैl गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगीl
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें