फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गढ़ी कलजंरी मे होने वाले गुर्जर महासम्मेलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस-फोर्स तैनात

Sun, 20 Aug 2023 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के गढ़ी कलंजरी में होने वाले गुर्जर महासम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस मौके पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के गढ़ी कलंजरी में होने वाले गुर्जर महासम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मौके पर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा और महासम्मेलन नहीं होने दिया।
विज्ञापन


महासम्मेलन की अनुमति को प्रशासन ने निरस्त कर दिया था।लेकिन भाकियू अम्बवता गुट ने सम्मेलन में पहुचने की घोषणा की थी।प्रशासन ने किसानों को सम्मेलन में पहुचने से रोकने के लिए जिलाध्यक्ष को उनके मकान पर ही रोके रखा। वहीं गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही पुलिस ने गांव में जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगा कर रोके रखा।
विज्ञापन

दरअसल, गढी कलजंरी गांव मे समाजिक कुरतियो को दूर करनें के लिए एक गुर्जर महासम्मेलन का आयोजन होना था, जिसकी प्रशासन ने अनुमति नही दी थी। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता)के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान व अन्य समाज के लोगों ने महासम्मेलन को बगैर अनुमति के भी करने का ऐलान कर दिया।

इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जहां मनोज प्रधान के घर पुलिस बल तैनात कर नजरबंद कर दिया तो वहीं गढी कलजंरी गांव मे स्कूल मे ताला लगा दिया। वहीं खेकड़ा सीओ प्रिता सिह, सहित कई थानो के थाना अध्यक्ष सहित पीएससी तैनात रही और महासम्मेलन नही होने दिया।

इस मौके पर सीओ युवराज सिह, खेकड़ा थाना कोतवाल राकेश शर्मा, रमाला थाना प्रभारी शिवदत्त, चांदीनगर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी बच्चू सिंह, क्राईम ब्रांच की टीम व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें