फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नेशनल हाईवे पर आग का गोला बना पुआल से लदा ट्रॉला.... देखें तस्वीरें और वीडियो

Fri, 07 Feb 2025 11:53 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

आशीर्वाद रिसोर्ट के सामने ट्रॉले में आग लगी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। पुलिस ट्रॉला मालिक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
ट्रॉले में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आशीर्वाद रिसोर्ट के बाहर खड़ा पुआल से लदा ट्रैक्टर ट्रॉला आग का गोला बन गया। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस टीम और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हाईवे पर आग का गोला बना ट्रॉला। - फोटो : अमर उजाला
आशीर्वाद रिसोर्ट के संचालक संजय सिंह ने बताया कि रिसोर्ट के पास हाईवे किनारे पुआल से लदा एक ट्रॉला खड़ा था। बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे ट्रॉले में लदी पुआल में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर उन्होंने देखा तो पानी लेकर आए और आग बुझाने का प्रयास किया। हवा चलने के कारण आग नहीं बुझी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद वहां आई अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियों ने आग बुझाई। उधर ट्रैक्टर ट्रॉला के मालिक का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि ट्रॉला मालिक और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें