फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: खेत की रखवाली कर रहे किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, मौके पर तीन खोखे और एक कारतूस बरामद

Fri, 13 May 2022 09:13 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

मंसूरपुर गांव निवासी मदन पुत्र शिवचरण ने ललियाना-लहचौड़ा मार्ग पर खेत में भिंडी की फसल की आवारा पशुओं से रक्षा गुरुवार रात मदन आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचौड़ा- ललियाना मार्ग पर खेत में भिंडी की फसल की रखवाली करने गए मंसूरपुर के किसान की गुरुवार रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं।

विज्ञापन


मंसूरपुर गांव निवासी मदन पुत्र शिवचरण ने ललियाना-लहचौड़ा मार्ग पर जमीन उगाई पर ली है। खेत में भिंडी की फसल उगी हुई है। गुरुवार रात मदन आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

सुबह किसानों ने खून में लथपथ शव पड़ा देखकर किसान के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा। परिजन ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें