फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: चलती बाइक से आकर टकराया सांड, युवक की मौत, बहन घायल; वाहन की टक्कर से किसान ने दम तोड़ा

Fri, 30 Oct 2026 07:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ौत में एलआईसी के सामने दूध का टैंकर चलाने वाले अमीनगर सराय के आरिफ की बाइक से आकर सांड टकरा गई। आरिफ की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन घायल हो गईं। वहीं बोहला-लुहारी मार्ग पर रमाला निवासी अंशुल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात सांड से बाइक टकराने पर गिरे बाइक सवार युवक आरिफ (23) की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन घायल हो गई। इसके अलावा बोहला-लुहारी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान अंशुल (29) निवासी रमाला की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अमीनगर सराय के टंकी मोहल्ला निवासी शोएब ने बताया कि उसके छोटे भाई आरिफ दूध का टैंकर चलाते थे और पिछले सात महीने से गौरीपुर जवाहरनगर गांव में किराए पर रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे आरिफ अपनी मुंहबोली बहन वसीमा को लेकर बाइक से बावली छोड़ने जा रहे थे। 
 

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एलआईसी कार्यालय के सामने पहुंचे तो एक सांड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। तभी सांड से आरिफ की बाइक टकरा गई। गिरकर आरिफ और वसीमा घायल हो गए। राहगीर दोनों को उठाकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक आरिफ की मौत हो चुकी थी। 
 

घायल वसीमा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराए बिना ही आरिफ का शव लेकर चले गए। आरिफ तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी हैं।
 

इसके अलावा रमाला गांव निवासी अंशुल बृहस्पतिवार शाम खेड़ा हटाना गांव में अपने दोस्त विक्की से मिलने गए थे। रात में बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी बोहला-लुहारी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल अंशुल को उठाकर राहगीर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। अंशुल अपने पिता चंद्रवीर और भाई अंकुश के साथ खेती करते थे, जो दो भाइयों में बड़े और अविवाहित थे। उनके चाचा धर्मपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
विज्ञापन

सीओ ने ये कहा
सड़क हादसों में दो की मौत हुई है। एक घटना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। 
-अंशु जैन, सीओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें