फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घर में घुसा 26 साल का युवक, 13 बरस की लड़की से छेड़छाड़; विरोध करने पर गले और सीने में घोंपा चाकू

Fri, 29 Aug 2025 12:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

किशोरी घर अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक घुस आया। उसने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटा और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। किशोरी की हालत गंभीर है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमाला क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी वीरसैन ने किशोरी को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कंधे और सीने में चाकू लगने से घायल किशोरी का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने वीरसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी दंपती बुधवार शाम बाजार में सामान खरीदने गए थे। तभी पड़ोसी 26 साल का वीरसैन 13 साल की लड़की को अकेली देखकर घर में घुस गया। दंपती ने बताया कि वीरसैन ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उनकी बेटी की पिटाई की और फिर चाकू निकालकर गर्दन पर मारने लगा। 
 
विज्ञापन

किशोरी ने बचने का प्रयास किया तो चाकू कंधे में लग गया। इसके बाद वीरसैन ने पेट में चाकू घोंपने का प्रयास किया, जो किशोरी के सीने में घुस गया। शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों ने उनकी बेटी को बचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि वीरसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Baghpat: 'कम उम्र की लड़कियों के मोबाइल रखने पर लगे बैन', जानें महिला आयोग की सदस्य ने क्यों दिया ये बयान    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें