जांच करने पर 14 क्विंटल मावा पकड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
बडौत मिलावटी मावे की सूचना पर शनिवार को एसडीएम व खाघ सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली जा रहे डीसीएम को वनस्थली स्कूल के सामने पकडा। इस दौरान जांच करने पर मावा मिलावटी मिला तो जेसीबी मौके पर बुलाई गई और गड्ढा खोदकर 14 कुंतल पाउडर से बने मावा को नष्ट कराया।
शनिवार को खाघ सुरक्षा अधिकारी महिपाल को सूचना मिली तहसील क्षेत्र के 14 कुंतल मिलावटी मावा दिल्ली में सप्लाई करने के लिए डीसीएम से लेकर जाया जा रहा है। इसकी सूचना खाद सुरक्षा अधिकारी ने एसडीएम सुभाष सिंह को दी और दोनों अधिकारियों ने वनस्थली स्कूल के सामने दिल्ली जा रहे डीसीएम को रोका और जांच करने पर 14 क्विंटल मावा पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: बागपत में खूनी संघर्ष: देवता रखने को लेकर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर चले धारदार हथियार, 10 लोग घायल
खाघ सुरक्षा अधिकारी ने जांच की तो मावा पाउडर से तैयार पाया गया। जिसके बाद मौके पर जेबीसी मशीन को बुलाया और गड्ढा खोदकर 14 कुंटल मावे को नष्ट कर आ गया। खाघ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।