दूसरे वाहन से भी मिला 300 किलो मिलावटी मावा
दूसरे कैंटर की तलाशी में 300 किलो मावा बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह भी मिलावटी पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने नमूना लेने के बाद इस मावे को भी गड्ढे में दबाकर नष्ट करा दिया। चालक ने अपना नाम रिजवान निवासी लूंब बताया।खाद्य विभाग ने बताया कि दोनों वाहनों से लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: 16 वर्ष पुराने हत्याकांड में फैसला, दो को फांसी की सजा, अदालत की लोकतंत्र पर सख्त टिप्पणी
रिफाइंड और दूध के चूर्ण से तैयार किया जाता था मावा
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि लूंब और टांडा गांव की भट्ठियों पर रिफाइंड और दूध के चूर्ण का उपयोग कर मावा तैयार किया जाता था। इसके बाद इसे दिल्ली भेजकर बाजार में बेचा जाता था, जहां इसकी आसानी से बिक्री हो जाती थी।
कार्रवाई के दौरान सहायक खाद्य आयुक्त डीपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य तथा छपरौली थाना प्रभारी आशीष पुंडीर मौजूद रहे।
पांच लोगों का शांतिभंग में चालान
क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए तालिम, जमील, शौकीन, इमरान निवासी टांडा और रिजवान निवासी लूंब का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।