फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोघट में 42 लाख से सुधरेगी खराब सड़कें और पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण और पेयजल व्यवस्था समेत अन्य कार्यों के लिए 42 लाख रुपये का बजट खर्च करने की मंजूरी दी गई। साथ ही नगर पंचायत के समस्त कर की वसूली ऑनलाइन करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में राज्य वित्त आयोग एवं बोर्ड फंड से मिलने वाले बजट से सड़क निर्माण, पेयजल समेत समेत अन्य सुविधाओं पर 42 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में कस्बे में साफ सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, संचारी रोगों से बचाव के लिए फागिंग कराना, प्रकाश व्यवस्था, खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने समेत अन्य को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर चेयरमैन संगीता पंवार, अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी, विनोद कुमार, दीपक सोलंकी, सभासद अमित कुमार, मीनू, इमरान, अंकित पंवार, संगीता, संदीप, रूपा, सतेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें