फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लिंटर गिरने से मची भगदड़, दो युवती समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। धनौरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार को लिंटर गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान लिंटर के नीचे दबने से दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वर नगर निवासी राजेन्द्र मकान का निर्माण करा रहा है। 15 दिन पहले उसे मकान पर लिंटर डलवाया था। बुधवार को जब परिवार के लोग मकान के अंदर बैठे हुए थे, तभी आवाज के साथ लिंटर गिरने लगा। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर जान बचाई। इसी दौरान प्रियंका, पूनम पुत्री राजेंद्र, हिमांशु पुत्र बाबू व सनी पुत्र कलीराम दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत से लिंटर के नीचे दबे लोगों को निकाला और उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्रियंका व पूनम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीम न डाले जाने के कारण लेंटर गिरा है। यदि मिस्त्री लिंटर डालते समय बीच में बीम डाल देता तो लिंटर नहीं गिरता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें