फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, कूड़े के लगे ढेर

Wed, 21 Jun 2023 05:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- रास्ते में पड़ा रहता है मेडिकल वेस्टेज, सप्ताह में दो दिन कूड़ा लेने के लिए आती है वैन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में अव्यवस्था नजार आने लगी है। जहां सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। रास्ते में मेडिकल वेस्टेज पड़ा होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी नहीं है। इसलिए नगर पालिका से अस्पताल में सफाई कर्मचारी नियुक्त कराने के लिए पत्र भेजा है।
जिला अस्पताल में मेडिकल वेस्ट के लिए कमरा बनाया गया है। जिला अस्पताल का पूरा मेडिकल वेस्ट मेरठ पहुंचाया जाता है। जिला अस्पताल के मेडिकल वेस्टेज को उठाने के लिए सप्ताह में दो दिन गाड़ी आती है। सफाई कर्मचारी न होने के कारण जिला अस्पताल में मार्ग पर ही कूड़ा और मेडिकल वेस्टेज का ढेर लगा रहता है, जिससे वहां से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी की कमी है। नगर पालिका से जिला अस्पताल में सफाई कराने के लिए सफाई कर्मचारियों की मांग की है। इस बारे में अस्पताल की ओर से नगर पालिका के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है। -डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें