फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएमओ ने किया हीट वेव वार्ड और एनआरसी का निरीक्षण

Wed, 21 Jun 2023 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- दवाइयों, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था की जानकारी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हीट वेव के मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल में बनाए गए 20 बेड के हीट वेव वार्ड और एनआरसी का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने वार्ड में तैनात स्टॉफ से दवाइयों और बिजली पानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल की एनआरसी का भी निरीक्षण किया।
हीट वेव के मरीजों के इलाज के लिए जिला स्तर पर 20 बेड और सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड के वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सभी वार्ड में बिजली और ठंडे पानी की व्यवस्था कराई गई है। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए कूलर लगवाए गए हैं और बिजली का कट लगने पर जनरेटर की व्यवस्था कराई गई है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने जिला अस्पताल में बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. एसके चौधरी से वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं और मरीज के भर्ती होने पर उपचार संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएमएस और चिकित्सकों को वार्ड में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने और मरीज आने पर उपचार देने के निर्देश दिए। एसआरसी के निरीक्षण में सीएमओ को 13 बच्चे वार्ड में भर्ती मिले। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि हीट वेव के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। वार्ड में कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्था कराकर चिकित्सक और स्टॉफ नियुक्त कर दिया है। बच्चों को गर्मी के बचाव के लिए एनआरसी में तीन एसी लगवाए गए हैं। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक चैतन्य जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें