बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ऋषभदेव सभागार में शनिवार को माता पद्मावती जिन मंदिर का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं ने माता की गोद भराई रस्म उत्साहपूर्वक संपन्न की।
यहां भगवान पारसनाथ स्वामी का सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राजकुमार को मिला। शांतिधारा की बोली का सौभाग्य अजय जैनसन को मिला। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक कर पद्मावती माता का सोलह शृंगार किया गया। माता का प्रथम चोला ऋषभ जैन, राजेश जैन की तरफ से चढ़ाया गया। माता की गोद भराई व छप्पन भोग का लाभ अजय कुमार, मनीष को मिला। ण्मोकार मंत्र समिति की ओर से केसर युक्त दूध, भारत विकास परिषद द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
यहां जादू शो देखकर लोग खुश नजर आए। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल तोमर बावली ने किया। दीप प्रज्ज्वलन गौरव, मनोज जैन, राजन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण जैन, अतुल सर्राफ, सुरेंद्र जैन, मनोज कुमार, आलोक मित्तल, पुनीत जैन, अंकुर जैन, दिनेश जैन, पंकज जैन, बंटी, मुकेश जैन, बहादुर जैन, मनोज जैन, राकेश का योगदान रहा।