फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण गोष्ठी में भोजन के पोषक तत्वों का महत्व बताया

विज्ञापन
ग्राम गोठरा में पोषण वाटिका का प्रदर्शन दिखाती कृषि वैज्ञानिक ड़ा सरिता जोशी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
पोषण गोष्ठी में भोजन के पोषक तत्वों का महत्व बताया
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में ग्राम गोठरा में आयोजित पोषण गोष्ठी में महिलाओं को खानपान में पोषक तत्वों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को अपने घर में पोषण वाटिका उगाने की सलाह भी दी गई।
शुक्रवार को पोषण माह के तहत आयोजित गोष्ठी में खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि विज्ञानी डॉ. सरिता जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कृषक महिलाओं को फल एवं सब्जियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। बताया कि फल, सब्जियों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे खनिज लवण, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम कॉपर जिंक सोडियम आदि और विटामिन का स्रोत होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाने के कारण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को अपने घरों और खेतों में पोषण वाटिका उगाने की सलाह दी। गांव में एक पोषण वाटिका का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान रेखा, पुष्पा, संगीता, मधु, बेबी, सरोज, राजवती, पूनम, मुनेश आदि ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें