फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी इन्क्वायरी बाबू पर लगाया सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली बस स्टैण्ड पर हंगामा के बाद जमा भीड़। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
दिल्ली बस स्टैंड का मामला, एआरएम से की गई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ौत डिपो के तहत संचालित अनुबंधित बस के ड्राइवर से ड्यूटी पर तैनात इन्क्वायरी बाबू ने रूट पर गाड़ी भेजने के लिए रुपये मांगे। सूचना पर बस मालिक मौके पर पहुंचे। उनकी इन्क्वायरी बाबू से नोकझोंक भी हुई। बस मालिकों व चालकों ने बड़ौत डिपो पर पहुंचकर एआरएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बस मालिक गौरव तोमर पुत्र अशोक तोमर निवासी आजाद नगर ने एआरएम को शिकायत करते हुए बताया कि बड़ौत डिपो में उनकी बस बड़ौत-चमरावल-मुजफ्फनगर मार्ग पर संचालित है। आरोप है कि शुक्रवार को बड़ौत डिपो से रवाना होकर जैसे ही दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां मौजूद ड्यूटी इन्क्वायरी बाबू ने रूट पर गाड़ी संचालित करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। इससे हंगामा खड़ा हो गया। बाद में अनुबंधित बसों के काफी संख्या में चालक व परिचालक बड़ौत डिपो मुख्यालय पर पहुंचे और इस प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की मंाग की। उधर, बड़ौत डिपो के संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि रूट पर गाड़ियां को रवाना करने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें