फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Ram Rahim News: बरनावा आश्रम में चौथी बार पैरोल पर आ सकता है डेरा प्रमुख, रोहतक प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 19 Jul 2023 07:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख चौथी बार फिर बरनावा के आश्रम में पैरोल पर आ सकता है
विज्ञापन
Baba Ram Rahim - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख चौथी बार फिर बरनावा के आश्रम में पैरोल पर आ सकता है। इसके लिए रोहतक प्रशासन ने बागपत पुलिस प्रशासन से उसके बरनावा में पैरोल का समय बिताने के आचरण की आख्या रिपोर्ट मांगीं है।
विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा। इस दौरान उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही। डेरे में रहकर उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन गुरुकुल व सांग भी लांच किए। तीसरी बार वह 40 दिन के पैरोल का समय पूरा कर यहॉ से 3 मार्च को सुनारिया जेल गया।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह का अगस्त माह में अवतार माह मनाया जाता है, जिसे डेरे के अनुयायी धूमधाम बड़े स्तर पर मनाते हैं। 15 अगस्त को बरनावा आश्रम में बड़ा आयोजन होने की भी चर्चाएं है। जिसमे डेरा प्रमुख के मौजूद रहने की पूरी उम्मीद है।

डेरा प्रमुख के पैरोल के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई है। जिसके बाद रोहतक प्रशासन ने बागपत एसपी से उनके पूर्व में दी गई पैरोल का समय बिताने के आचरण के बाबत आख्या रिपोर्ट मांगीं है। बिनौली थाने से आख्या रिपोर्ट भेज दी गई है। जो एसपी के द्वारा रोहतक प्रशासन को भेजी जाएगी। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना था कि डेरा प्रमुख के पूर्व पैरोल संबन्धी आख्या मांगी गई थी जिसे भेज दी गई है।

जल्द आ सकता है डेरा प्रमुख
बागपत पुलिस प्रशासन द्वारा डेरा प्रमुख के बरनावा आश्रम में पूर्व में पैरोल के समय बिताने के आचरण आख्या रिपोर्ट भेज देने के बाद डेरा प्रमुख के बरनावा आश्रम में जल्द ही पैरोल पर आने की उम्मीद जताई जा रही। इसको लेकर आश्रम के सेवादारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें