मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े में सोमवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें 30 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर विवेक रस्तोगी, प्रवीण शर्मा, पार्षद संदीप गोयल रेवड़ी, पार्षद कुलदीप वाल्मीकि, गौरव शर्मा, नवीन गर्ग, राकेश जैन, अनिता विद्यार्थी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद