फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
यातायात जागरूकता के लिए रैली निकालते जिवाना के गुरुकुल स्कूल के छात्र। अमर उजाला - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बिनौली। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में जन जागरण रैली निकालकर यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ स्कूल परिसर से संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने झंडी दिखाकर किया। रैली जिवाना से होकर बिनौली गांव में पहुंची। जहां छात्र छात्राओं ने हाथों में यातायात के नियम संबंधी नारे और स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर और तख्तियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया। रैली मेरठ बड़ौत मार्ग से होती हुई वापस स्कूल परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, सुशील वत्स, जितेंद्र आर्य, नितिन जैन, प्रवीण कुमार, रविंद्र तोमर, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें