फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर महिला शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय सेवा योजना के सातवें दिन महिला दिवस पर मातृ शक्ति ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। शिविर के प्रथम चरण में स्वयंसेवकों ने नगर में जन जागरूक रैली निकालकर महिला शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

श्री राम कॉलेज की ओर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के सातवें दिन शिविर के प्रथम सत्र में महिला दिवस पर जन जागरूक रैली निकालकर महिलाओं का साक्षरता स्तर पर सर्वे किया। दूसरे सत्र में राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें शिक्षक नम्रता यादव ने समाज में महिलाओं की भूमिका का महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रोहित शर्मा ने महिलाओं को पूजनीय और वंदनीय बताया।
उधर, महाविद्यालय के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राम किशोर, विकास शर्मा, कविता मानव, रेनू शर्मा, दीपिका कौशिक, सुमन, विक्रांत चौधरी, अनिरुद्ध शर्मा, ललित चौहान का सहयोग रहा। स्यादवाद इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी कर महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। इसमें शिक्षा चतुर्वेदी, डीपीआरओ आरती धामा, महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह मुख्य अतिथि रही। प्राचार्य हरिओम भारद्वाज, बबीता, सोनिया, स्वीटी चौहान, पूजा, मीनाक्षी, मेघा चौहान आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें