अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के अंबेडकर भवन में बामसेफ एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हाईस्कूल छात्रा कशिश को बामसेफ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार बौद्ध ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज की शिक्षा को बढ़ाने के लिए बेटी नामक ट्रस्ट चलाया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष मेधावी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिंह को आई डोनेशन की चित्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मौके पर बामसेफ के प्रांतीय अध्यक्ष शिव कुमार बौद्ध, कुमारी काजल, तनु, शिवानी, पायल, आरती, उमंग, निशा, राधेश्याम, रवि, सुभाष चंद्र, कुलदीप, भंवर सिंह, अवतार सिंह मौजूद रहे।