अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कालेज में प्रतियोगिता में विजेता छात्रों प्रशस्ति पत्र देकर को
- फोटो : BAGHPAT
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब व जिला रेडक्रास समिति की ओर से 37वें राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज में पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। शनिवार को प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अंधता निवारण समिति के चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कालेज के सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। पोस्टर प्रतियोगिता में कालेज के सिद्धार्थ कुमार ने प्रथम, विजय कुमार ने दूसरा और स्लोगन राइटिंग हिंदी में रचित कुमार ने प्रथम व प्रिंस कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। क्लब की ओर से विजेताओं को जियालाल प्रेमवती अग्रवाल सम्मान, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अन्य 34 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और सभी छात्रों को संकल्प पत्र वितरित किए। मौके पर क्लब के सचिव लॉयन पंकज गुप्ता, प्रधानाचार्य मूलचंद, मनोज मित्तल, अंकित जिंदल, राकेश कुमार व विकास कुमार मौजूद रहे।