फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत का दबदबा कायम, शामली ने भी बनाई बढ़त

विज्ञापन
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते शूटर। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय 22वीं उप्र स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन बागपत और शामली के शूटरों का दबदबा रहा। तीसरे दिन एयर पिस्टल में बागपत के सूजल राणा 553 अंक और एयर राइफल में शामली के अभिमन्यु 565 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूल के चेयरमैन बेगराज ने शूटरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे शूटरों को एकाग्रता के साथ निशाना साधने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में सफल होने का एकमात्र सूत्र आत्मविश्वास है। व्यक्ति के अनुभव और उसकी सतर्कता लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग करती है।
प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 52 जिलों के स्कूल के शूटर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में तीसरे दिन बागपत और शामली जिले के शूटरों का दबदबा रहा। एयर राइफल में शामली के अभिमन्यु 565 अंकों के स्कोर के साथ पहले और वाराणसी के कुमार अनुभव 564 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। एयर पिस्टल में बागपत के सूजल राणा 573 अंक के साथ सबसे आगे और लखनऊ का शूटर विशाल 564 अंक के साथ दूसरे और मेरठ का गुणी भटनागर 521 अंक के साथ तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राइफल संघ के महासचिव जीएस सिंह ने बताया कि शनिवार को अलग-अलग जिलों से आए शूटरों ने सटीक निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। शनिवार को बागपत, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी और शामली के शूटरों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। शाम तक बागपत के शूटरों ने बढ़त बनाए रखी। प्रतियोगिता में स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार, हरेंद्र पंवार, अवध कुमार, प्रमोद धामा, रविंद्र कुमार, प्रिया जैन, नसीम मलिक, पूजा नेगी, निशा चौहान, सूची शर्मा, पूजा वर्मा, अवधेश शर्मा मौजूद रहे।

बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के बाद अपने-अपने अंक देखते शूटर।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें