फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिम्मी जैन को पुलक रत्न से नवाजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिम्मी जैन को पुलक रत्न से नवाजा गया
विज्ञापन

बड़ौत। गुजरात के सूरत शहर में भारत गौरव राष्ट्र संत मुनि पुलक सागर महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच एवं राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में नगर की सिम्मी जैन को पुलक रत्न की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन

सिम्मी जैन भिन्न-भिन्न समाजिक संस्थाओं से जुड़ी हैं। पिछले आठ साल से वे इन संस्थाओं से जुड़कर धार्मिक और सामाजिक कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि समाज सेवा के लिए वे उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बुंदेलखंड आदि स्थानों का दौरा कर चुकी हैं। पुलक मंच की देश में देश में 250 शाखाएं हैं और लगभग 10 हजार सदस्य हैं। सोमवार को नगर पहुंचने पर सिम्मी जैन का भव्य स्वागत किया। उनके घर बंधाई देने वालों का तंाता लगा है। जैन समाज ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताया। बधाई देने वालों में अजब जैन सर्राफ, अतुल जैन, रमेश जैन, सतीश जैन, सचिन जैन, प्रवीण जैन, विपुल जैन, आलोक जैन, संजीव जैन, वकीलचंद जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें