फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर गाय को मारकर माहौल बिगाडने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में होली की रात को गाय को मार दिया। उसे शुक्रवार सुबह मरी देख ग्रामीणों में रोष फैल गया। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और लोगों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी संजय पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि उसके पशु घेर में बंधे रहते हैं। वहां शुक्रवार सुबह गाय मरी पड़ी थी। उसे पहले लगा कि गाय की खुद ही मौत हुई है। गाय के समीप स्थित खंभे पर लगी लाइट को तार काटकर बंद किया गया था। वहीं, पड़ोसी एक घेर से मवेशी खोलने का प्रयास किया गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया और होली पर माहौल बिगाड़ने के लिए गाय को मारने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को शांत किया। थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें