फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास, चेहरे पर बोतल से किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की एक कालोनी में एक युवक ने मकान में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर आरोपी युवक ने युवती के चेहरे पर बोतल से कई वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर की एक कालोनी मेें एक युवती घर पर अकेली थी, तभी इसका फायदा उठाते हुए एक युवक मकान में घुस गया और युवती के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे युवती लहूलुहान होकर गिर गई।
शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और युवक को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी व घायल युवती को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर गंभीर धाराओं मेें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें