बागपत। कोरोना पीड़ित युवक के गांव की मस्जिद के मौलाना ने सरकार के नियमों को ताक पर रखकर लोगों को नमाज पढ़ने के लिए बुला लिया। मस्जिद से एलान भी कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौलाना सालिम को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 269 एवं 270 में मुकदमा दर्ज किया गया है।