फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात से छुड़ाने के नाम पर दस हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हवालात में बंद युवक को छुड़ाने के नाम पर कोताना गांव की एक महिला से दस हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने एक महिला पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोताना गांव की रहने वाली कौसर ने तहरीर में बताया कि दो-तीन दिन पूर्व गांव के ही उसके पति रियासत का सत्तार व सरफराज के साथ झगड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रियासत व सत्तार को हवालात में बंद कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि पति रियासत को छुड़ाने के लिए वह कोतवाली आई थी। यहां उसे अनुराधा नाम की एक महिला मिली, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दस हजार रुपये ले लिए और थोड़ी देर में पति को छोड़ने की बात कही। लेकिन उसके पति को नहीं छोड़ा गया। अब रुपये वापस मांगने पर महिला धमकी दे रही है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें